गुरुग्राम, 10 जनवरी (अजय) : आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजबीर मनेसरिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का धमाका दिल्ली की राजनीति में नया इतिहास लिखेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की रणनीति और जनता के समर्थन से पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। राजबीर मनेसरिया ने कहा दिल्ली की जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। झूठे वादों और खोकले दावों से परेशान जनता भाजपा को अवसर देने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने दिल्ली के हर वर्ग तक अपनी नीतियां और विकास के वादे पहुंचाए हैं, जो जनता को लुभाने में सफल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केजरीवाल सरकार ने केवल वादों की राजनीति की है। धरातल पर विकास के नाम पर कुछ भी ठोस नहीं हुआ। अब जनता असली बदलाव चाहती है। मनेसरिया ने बताया कि भाजपा की तैयारी पूरी है और कार्यकर्ता दिन-रात जनता से जुड़कर पार्टी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि दिल्ली के विकास और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का है। भाजपा इस मिशन में सफल होगी। भाजपा नेता के इस आत्मविश्वास से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अब यह देखना होगा कि भाजपा का यह धमाका चुनावी नतीजों में कैसे नजर आता है।
Comments are closed.