[post-views]

भाजपा किसान मोर्चा मनाएगा चंद्रशेखर सिंह आजाद का बलिदान दिवस

35

बादशाहपुर, 12 फरवरी (अजय) : आज भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम जिला कार्यालय बादशाहपुर में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र की अध्यक्षता में विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्रीओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने बताया की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नेतृत्व में 23 जनवरी 2022 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरे हरियाणा में जिस प्रकार जय बोस का जय घोष किया गया था। उस प्रकार ही 27 फरवरी 2022 को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह माढ़ी के नेतृत्व में चंद्रशेखर सिंह आजाद के बलिदान दिवस पर पूरे हरियाणा में गूंजेगा। आजाद हूं, आजाद रहूंगा, आजाद जाऊंगा। प्रदेश सचिव व कार्यक्रम संयोजक तकदीर सिंह खरखड़ा ने बताते हुए कहा कि चंद्रशेखर सिंह आजाद के बलिदान दिवस पर किसान मोर्चा प्रयागराज जाएगा और वहां से गंगाजल व मिट्टी लेकर हरियाणा पहुंचे। जिला महामंत्री मुकेश यादव जैलदार ने बैठक में बताया कि चंद्रशेखर सिंह आजाद के बलिदान दिवस को गुरुग्राम किसान मोर्चा प्रत्येक गांव व वार्ड स्तर पर मनाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेगराज यादव, संदीप राघव, रणधीर राव, जिला उपाध्यक्ष करमचंद यादव, गजराज तंवर, दिनेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम सिंगल, जिला सोशल मीडिया नवीन यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलवाड़ी, ओम प्रकाश यादव, राजेश ठाकरान, सिया शर्मा, मंडल अध्यक्ष और मंडलों के महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.