[post-views]

भाजपा संगठन को कमल नेतृत्व में मिली बड़ी मजबूती : रामबीर भाटी

1,404

बादशाहपुर, 26 जून (अजय) : गुरुग्राम भाजपा संगठन को कमल यादव के नेतृत्व में बड़ी मजबूती मिली है। उक्त बातें भाजपा नेता रामबीर भाटी ने कही, उन्होंने कहा कि नये संगठन में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने जिले के सभी नये और पुराने कार्यकर्ताओं को स्थान देकर सबको साथ लेकर चलने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। नये संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन में भी उत्साह का माहौल है। वही कमल यादव ने कहा हमारा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है और संगठन को मजबूत करना है। हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उनकी भागीदारी संगठन की ताकत है। इस नए संगठनात्मक ढांचे के तहत यादव ने जिले के विभिन्न हिस्सों से पुराने वरिष्ठ अनुभवी और बड़े स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और भी मजबूत हो गई है। कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हो रहा है, और वे अपने नेतृत्व से काफी संतुष्ट दिख रहे हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि कमल यादव के नेतृत्व में हमें एक नया जोश और दिशा मिली है। सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देने की उनकी नीति ने हमें प्रेरित किया है और हम पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करेंगे। इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद गुरुग्राम भाजपा संगठन में एक नई ऊर्जा और सामंजस्य देखा जा रहा है। नये संगठन के चलते गुरुग्राम से भाजपा पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में बड़े स्तर पर वोट हासिल किये है, यह नये संगठनात्मक ढांचे का परिणाम है, जिससे पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में भी फायदा होने की संभावना है। कार्यकर्ता अब एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। इस सकारात्मक बदलाव से गुरुग्राम में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। कमल यादव के नेतृत्व में संगठन को नयी दिशा और मजबूती मिल रही है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

Comments are closed.