[post-views]

भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी जेसी योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा : जसबीर

0 3,441

गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 22 से भावी पार्षद प्रत्याशी जसबीर यादव ने भाजपा द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सक्षम और कर्मठ नेत्री को प्रत्याशी बनाकर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

 जसबीर यादव ने कहा राजरानी मल्होत्रा का राजनीतिक अनुभव और समर्पण जनता के विश्वास को मज़बूत करेगा। उनकी नेतृत्व क्षमता गुरुग्राम के विकास को एक नई दिशा देगी। भाजपा ने योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह फैसला पार्टी के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को दर्शाता है और इससे पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। जसबीर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए मेहनत करें।

 इस मौके पर वार्ड 22 के स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में भाजपा के इस निर्णय का स्वागत किया और विश्वास जताया कि राजरानी मल्होत्रा गुरुग्राम की जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह कदम गुरुग्राम में संगठन को मज़बूत करेगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। जसबीर यादव ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देता है और इसी सोच के साथ यह निर्णय लिया गया है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश है, और लोग पार्टी के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

Leave A Reply