[post-views]

बादशाहपुर क्षेत्र में राव नरबीर सिंह का गहरा जनाधार : अजीत

11,360

बादशाहपुर, 18 अगस्त (अजय) : गुरुग्राम भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बादशाहपुर विधानसभा सीट जीताने वाले एकमात्र भाजपा नेता राव नरबीर सिंह हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर राव नरबीर सिंह को टिकट दिया जाता है, तो क्षेत्र की जनता उन्हें भर-भरकर वोट देगी और यह जीत हरियाणा में भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत का आधार बनेगी। अजीत यादव ने कहा राव नरबीर सिंह का बादशाहपुर क्षेत्र में गहरा जनाधार है और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। जनता आज भी उनकी सेवा और समर्पण को याद करती है। अगर भाजपा उन्हें बादशाहपुर से उम्मीदवार बनाती है, तो उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने आगे कहा कि राव नरबीर सिंह का राजनीतिक अनुभव और उनकी जनसेवा की नीतियां ही उन्हें बादशाहपुर में अन्य नेताओं से अलग बनाती हैं। अजीत यादव ने जोर देकर कहा कि राव नरबीर सिंह को टिकट मिलने से न केवल बादशाहपुर में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी, बल्कि यह जीत पूरे हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत होगी।

अजीत यादव ने भाजपा नेतृत्व से अपील की कि वे राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर से टिकट दें, ताकि पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा, बादशाहपुर की जनता राव नरबीर सिंह के साथ है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की जो नींव रखी है, उसे जनता ने सराहा है। अब समय आ गया है कि पार्टी उन्हें फिर से मौका दे और इस सीट को भाजपा के खाते में दर्ज करे। इस बयान के बाद, बादशाहपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राव नरबीर सिंह के समर्थकों में भी जोश और उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि राव नरबीर सिंह की उम्मीदवारी से भाजपा को बादशाहपुर में भारी समर्थन मिलेगा और यह जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

अजीत यादव के इस बयान के साथ, यह साफ हो गया है कि बादशाहपुर सीट को लेकर भाजपा के भीतर भी उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं गर्म हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देता है और बादशाहपुर में चुनावी समीकरण किस तरह से बनते हैं। बादशाहपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें अब पार्टी के फैसले पर टिकी हैं, जो इस बात का निर्धारण करेगा कि क्षेत्र से कौन भाजपा का चेहरा बनेगा और क्या वाकई राव नरबीर सिंह को मौका मिल पाता है। अजीत यादव के दावे ने इस सियासी तस्वीर को और भी रोचक बना दिया है।

Comments are closed.