[post-views]

नवीन गोयल बोले प्रदेश में कमल के फूल को मिलेगी चुनाव में प्रचंड जीत

4,200

गुरुग्राम, 16 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा नेता नवीन गोयल ने कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और उन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। गोयल ने कहा कि जैसे ही पार्टी का प्रतीक फूल का निशान मिलेगा, वे पार्टी को चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का काम करेंगे। नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को सराहा है और इस बार भी पार्टी उन्हें उचित मान-सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी चुनावी जीत संभव नहीं है और भाजपा इस बात को भली-भांति समझती है। गोयल ने बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी को इस बार भी भारी बहुमत से जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा जैसे ही पार्टी का चुनाव चिन्ह फूल मिलेगा, हम चुनावी अभियान को और तेज करेंगे और प्रचंड जीत का बिगुल बजाएंगे। नवीन गोयल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को अपना समर्थन दें ताकि विकास की गति को निरंतर बनाए रखा जा सके। गोयल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में हरियाणा के सभी क्षेत्रों में समान विकास किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता भाजपा के विकास कार्यों को पहचानती है और आगामी चुनावों में भी पार्टी को भारी समर्थन मिलेगा। गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करेगी और उनकी मेहनत और योगदान को उचित मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा इस बार भी प्रचंड जीत दर्ज करेगी और हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Comments are closed.