[post-views]

27 साल बाद भाजपा की धमाकेदार वापसी, गुरुग्राम में भी जश्न : भारती मनीष हरसाणा

0 1,128

गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और धमाकेदार वापसी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। 27 साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी कर यह साबित कर दिया कि जनता का भरोसा विकास और सुशासन पर कायम है। भाजपा नेत्री भारती मनीष हरसाणा ने इस प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के संगठित प्रयासों की सफलता बताया।

झूठ की राजनीति को जनता ने किया खारिज :

भारती मनीष हरसाणा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह दिखा दिया है कि अब झूठ, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुँचा है। यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंप दी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की यह जीत केवल एक शुरुआत है, आने वाले गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को इसी तरह प्रचंड जीत मिलेगी। जनता ने विकास की राजनीति को चुना है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

गुरुग्राम और मानेसर में भी जश्न का माहौल :

दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत के बाद गुरुग्राम और मानेसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयाँ बाँटी। भारती मनीष हरसाणा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर की जनता भी दिल्ली की तरह भाजपा पर भरोसा जताकर प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगी।

Leave A Reply