गुरुग्राम, 10 जनवरी (अजय) : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता प्रवीन त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की आंधी चलेगी, जिससे केजरीवाल सरकार की विदाई तय है। उनका दावा है कि जनता अब भाजपा को मौका देने के लिए तैयार है। प्रवीन त्यागी ने कहा दिल्ली की जनता झूठे वादों और असफल योजनाओं से तंग आ चुकी है। भाजपा ने देशभर में विकास के जो मापदंड स्थापित किए हैं, अब दिल्ली की जनता भी वही बदलाव चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार ने केवल प्रचार की राजनीति की है, जबकि दिल्ली में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम किया है और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। त्यागी ने कहा हमारी रणनीति केवल चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि दिल्ली को एक नई दिशा देने की है। भाजपा जनता के हर मुद्दे को प्राथमिकता देकर उसे हल करेगी। त्यागी ने विश्वास जताया कि भाजपा की नीतियां और नेतृत्व इस बार जनता को प्रभावित करेंगे और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा दिल्ली का हर कोना अब कमल के साथ है। जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव भाजपा ही लेकर आएगी। भाजपा नेता के इस बयान ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।
Comments are closed.