[post-views]

समृद्ध बादशाहपुर में बनेगा विश्वसनीय इंफ्रास्ट्रक्चर : कमल यादव

3,337

गुरुग्राम, 16 जुलाई (ब्युरो) : हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र को समृद्ध और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। इस दिशा में तेजी से कार्य शुरू हो चुका है। बादशाहपुर से विधायक प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने यह घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा संस्थान और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का भाजपा का संकल्प है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने विकास की योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और उनकी जरूरतों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा।

 उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में नई परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बादशाहपुर के विकास के इस संकल्प के तहत भाजपा ने कई परियोजनाओं का खाका तैयार किया है। इन परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर का विकास, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना, और स्वच्छता अभियानों का संचालन शामिल है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंत में कहा कि उनका उद्देश्य बादशाहपुर को हरियाणा का एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जिससे अन्य क्षेत्र भी प्रेरणा ले सकें। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में सभी का साथ जरूरी है।

Comments are closed.