बादशाहपुर, 24 फरवरी (अजय) : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में रोड शो के बाद सोहना विधानसभा के विधायक तेजपाल तंवर के आवास पर पहुंचे और रात्रि भोज किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उन्हें गुरुग्राम-मानेसर नगर निगम में भाजपा की मजबूत चुनाव स्थिति से अवगत कराया और राजनीतिक चर्चा भी की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने कहा कि गुरुग्राम-मानेसर ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा की लहर चल रही है। भजपा का परचम लहराने वाला है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
Comments are closed.