[post-views]

भाजपा पर जमकर बरसे वर्धन यादव, बोले बादशाहपुर में कांग्रेस की होगी प्रचंड जीत

0 5,371

गुरुग्राम, 21 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया और अब पार्टी अपना जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बादशाहपुर सहित पुरे हरियाणा में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी और कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। वर्धन यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बादशाहपुर सहित पूरे हरियाणा में विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा 10 साल में भाजपा सरकार ने केवल वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं किया। आज भी लोग सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने हितों को साधने का काम किया है और जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा भाजपा ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी ही वो बदलाव लाने का काम करेगी। वर्धन यादव ने विश्वास जताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा जनता ने भाजपा को पहचान लिया है और अब वो उनके झूठे वादों में नहीं आने वाली। इस बार लोग कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे और हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने चुनावी एजेंडे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा हम हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे और बादशाहपुर को एक विकसित और समृद्ध क्षेत्र बनाएंगे। वर्धन यादव ने सभी से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो बादशाहपुर के लोगों के सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Leave A Reply