[post-views]

देश के लिए जनरल बिपिन रावत के निधन की भरपाई संभव नहीं..

45

गुरुग्राम में आज भाजपा नेता प्रो.हंसराज यादव, महेंद्र यादव, मुकेश जैलदार, रामबीर भाटी, अजित यादव नाहरपुर, सतीश यादव ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने कई कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों को सफलता में बदलने का काम किया, उनके निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने अपनी काबिलियत और लगातार मेहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। जनरल बिपिन रावत ने अपने शानदार करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए। उन्होंने कई कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों को सफलता में बदलने का अद्भुत काम किया। जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Comments are closed.