[post-views]

विकसित भारत के लिए बीजेपी का सत्ता में बने रहना जरूरी : सुरजीत यादव

1,723

गुरुग्राम, 11 मई (ब्यूरो) : हिन्दू सेना के सुरजीत यादव ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। सुरजीत यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा का यह चुनाव देश और जनता के लिए निर्णायक चुनाव है। भारतीय सनातन संस्कृति को बनाए रखने और देश के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में बने रहना जरूरी है। सुरजीत यादव ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प सिद्ध किया है। बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में देश और प्रदेश का ऐतिहासिक विकास कराया है। बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जितना विकास 10 वर्षों में कराया है उतना पूर्व की सरकारों ने 50 साल में भी नहीं कराया। सुरजीत यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को पूरी दुनिया में मजबूत करने का काम किया है। आज दुनिया के शक्तिशाली देश भारत को सम्मानित निगाह से देख रहे हैं और भारत से पूरी दुनिया को उम्मीद है। पीएम मोदी अपने कार्यकाल में जहां भी विदेश यात्राओं पर गए हैं वहां उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है और विकसित देशों ने देश से मैत्रीपूर्ण व्यवहार भी शुरू कर दिया है। सुरजीत यादव ने कहा कि पीएम मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व से ही ऐसा संभव हो सका है। सुरजीत यादव ने नागरिकों से निवेदन है कि देश के विकास की गति को बनाए रखने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजई बनाएं।

Comments are closed.