[post-views]

मानेसर नगर निगम के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : चंद्रकला यादव

0 5,367

गुरुग्राम, 18 अक्टूबर (ब्यूरो) : मानेसर मंडल की महिला मोर्चा नेत्री चंद्रकला यादव ने मानेसर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल में क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी और जनता को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। चंद्रकला यादव ने कहा मानेसर जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र में विकास की बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन इसे साकार करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। बेहतर बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, और सड़क-जल निकासी जैसी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर पार्टी ने अवसर दिया, तो वे मानेसर के आगामी मेयर चुनाव में उम्मीदवार बनेंगी। चंद्रकला ने कहा मेरे पास जनसेवा का अनुभव है और अगर पार्टी ने मुझे मेयर चुनाव लड़ने का मौका दिया, तो न केवल मैं चुनाव लड़ूंगी बल्कि जीत भी सुनिश्चित करूंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं के जरिए मानेसर क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा। भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि महिला मोर्चा के साथ मिलकर वे मानेसर के हर कोने तक विकास कार्यों को पहुंचाएंगी। स्थानीय निवासियों ने भी उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया और उम्मीद जताई कि मानेसर नगर निगम को एक नई दिशा मिलेगी।

Leave A Reply