[post-views]

गुरुग्राम जिले का विकास भाजपा नेर्त्तिव में ही संभव, कांग्रेस ने केवल लूटा : अजीत यादव

1,183

गुरुग्राम, 22 जुलाई (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजीत यादव ने गुरुग्राम जिले के विकास के लिए भाजपा के नेर्त्तिव को अपरिहार्य बताया है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने गुरुग्राम को केवल लूटा है और यहां की जनता को विकास से वंचित रखा है। अजीत यादव ने कहा गुरुग्राम जिले का समग्र विकास केवल भाजपा के नेर्त्तिव में ही संभव है। कांग्रेस के शासनकाल में गुरुग्राम को सिर्फ भ्रष्टाचार और लूटपाट का शिकार बनाया गया। भाजपा की सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से विकास कार्यों को अंजाम दिया है, वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा ही गुरुग्राम को एक विकसित और आधुनिक शहर बना सकती है।  यादव ने कहा कि भाजपा ने गुरुग्राम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और शिक्षा क्षेत्र में सुधार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गुरुग्राम में नए अस्पताल, स्कूल और रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने किसानों के हितों का भी पूरा ख्याल रखा है। हमारे किसान भाईयों के लिए भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अजीत यादव के बयान का समर्थन किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में गुरुग्राम की जनता को केवल वादे मिले, जबकि भाजपा ने वादों को धरातल पर उतारा है। चुनावी माहौल में अजीत यादव के इस बयान ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है। आगामी चुनावों में भाजपा गुरुग्राम में अपने विकास कार्यों के बल पर जनता से समर्थन मांग रही है। अब देखना यह होगा कि जनता का रुझान किस ओर रहता है और कौन सा दल गुरुग्राम की बागडोर संभालता है।

Comments are closed.