[post-views]

देविंद्र ने मनेसर निगम क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर जनसमर्थन जुटाया

5,360

मानेसर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा नेता और भावी मेयर प्रत्याशी देविंद्र शिकोहपुर ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कासन गाँव सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने आगामी कार्यों की योजना प्रस्तुत की।  देविंद्र शिकोहपुर ने अपने डोर टू डोर अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेयर बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के विकास और जनता की जरूरतों को लेकर उनकी योजनाओं ने लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया पैदा की है।

इस दौरान ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने देविंद्र शिकोहपुर का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में मानेसर के विकास की उम्मीद जताई। लोगों ने सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसे मुद्दे उठाए, जिन पर उन्होंने शीघ्र समाधान का वादा किया। देविंद्र शिकोहपुर ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह उनकी पार्टी ने अब तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मानेसर क्षेत्र को एक आदर्श नगर निगम बनाने का उनका सपना है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 उनकी इस सक्रियता और जनता से सीधा संवाद करने की रणनीति ने उन्हें क्षेत्रीय लोगों के बीच लोकप्रियता दिलाई है। देविंद्र शिकोहपुर का यह अभियान भाजपा के लिए भी मजबूती का संकेत है और उन्हें आगामी चुनाव में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

Comments are closed.