[post-views]

नवीन की लोकप्रियता से कड़ा होगा भाजपा टिकट हासिल का करने का मुकाबला

2,366

गुरुग्राम, 9 जुलाई (ब्युरो) : गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों के मद्देनज़र भाजपा टिकट हासिल करने की दौड़ में नवीन की बढ़ती लोकप्रियता ने मुकाबले को और भी कड़ा कर दिया है। नवीन जो जातीय समीकरण और लोकप्रियता दोनों में किसी से पीछे नहीं हैं, जिन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। नवीन के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के जरिए लोगों का दिल जीत लिया है। नवीन ने पिछले पांच वर्षो में अपनी निजी कोष से खर्च करके विभिन्न विकास कार्य किए हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है। उनकी साफ छवि और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र के सबसे पसंदीदा नेताओं में से एक बना दिया है। गुरुग्राम के वरिष्ठ लोगों ने नवीन की तारीफ करते हुए कहा नवीन ने अपने कार्यों और ईमानदारी से जनता का विश्वास जीता है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से पार्टी के भीतर टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा निश्चित रूप से कठिन होगी।

 नवीन की लोकप्रियता के पीछे उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनसेवा के प्रयास प्रमुख कारण हैं। क्षेत्र में उन्होंने गलियों में जलभराव की समस्यां, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य क्षेत्र में सस्ता ईलाज सहित कई परियोजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के कई कार्यक्रम भी शुरू किए हैं। वहीं, पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि नवीन की बढ़ती लोकप्रियता से गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संभावनाएं और भी मजबूत हो गई हैं। लेकिन साथ ही, इससे टिकट हासिल करने की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है, जिससे कई दावेदारों के बेचेनी बढ़ गई है। आगामी चुनावों में भाजपा के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नवीन की बढ़ती लोकप्रियता का टिकट वितरण पर क्या असर पड़ता है।

Comments are closed.