[post-views]

पूर्व आईएएस विकास यादव थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी को मिलेगी मजबूती

8,688

गुरुग्राम, 11 अगस्त (ब्यूरो) : पूर्व आईएएस अधिकारी विकास यादव ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में सैकड़ों साथियों के साथ विकास यादव कांग्रेस में शामिल हुए। विकास यादव जो नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव नीरपुर के निवासी हैं ने कांग्रेस में अपनी एंट्री से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इनके पिता स्वर्गीय उम्मेद सिंह यादव भी एक प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी रहे हैं, जिससे परिवार का प्रशासनिक और सामाजिक प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में विकास यादव को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विकास यादव के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया और इसे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि विकास यादव की कांग्रेस में एंट्री से पार्टी को आगामी चुनावों में बड़ी मजबूती मिलेगी। विकास यादव की प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक संबंधों के कारण पार्टी को नए क्षेत्रों में समर्थन मिलेगा, जिससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं मजबूत होंगी। इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने विकास यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से नारनौल क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा, जिससे पार्टी को प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी।

Comments are closed.