[post-views]

धूमधाम से मनाया विजय दिवस, शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि : राकेश यादव

143

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने आज गुरूवार को धूमधाम से विजय दिवस मनाते हुए युद्ध के दौरान शहीद हुए सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को विजय दिवस 1971 के युद्ध में  पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर विजय हासिल की थी। उन्होंने बताया कि इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसंबर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।

Comments are closed.