[post-views]

हिंदुत्व की विचारधारा से भटकी भाजपा, कांग्रेस को समर्थन देगी हिंदू सेना : सुरजीत यादव

0 16,380

गुरुग्राम, 20 सितम्बर (ब्यूरो) : हिंदू सेना एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की विचारधारा से पूरी तरह से भटक गई है। वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले बड़े नेताओं और हिंदुत्व के लिए काम करने वाले बड़े बड़े हिन्दू सेना जेसे संगठन को नजरअंदाज करने के चलते अब कई वरिष्ठ नेता और हिन्दू संगठन भाजपा से किनारा कर रहे हैं। सुरजीत यादव का कहना है कि भाजपा ने उन संगठनों के खिलाफ कार्य किया है जो हिंदुत्व के लिए समर्पित थे।

 हिंदू सेना की दिल्ली एनसीआर में मजबूत पकड़ है। गुरुग्राम जिले में करीब 8 हजार से अधिक लोगों को शस्त्र वितरण कर चुके है, बेगमपुर खटोला, धनवापुर टीकली. पलड़ा,  बादशाहपुर, फाजिलपुर, चकरपुर नाथूपुर, कापसहेड़ा, डुंडाहेड, गुरुग्राम, गांव भोंडसी, इस्लामपुर, नरसिंहपुर, घाटा, तिघरा, घामडोज आदि गांवों में हिंदू सेना कार्यकर्ताओं का बहुत जोर हे। हरियाणा हिंदू सेना के प्रमुख चौधरी नीरज धनकोट और हिंदू सेना जिला अध्यक्ष लीलू गुजर नरसिंहपुर ने अपने सभी साथियों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीतने का आव्हान किया है। बीजेपी ने 10 वर्ष सत्ता में आने के बाद अपने पुराने कार्यकर्ताओं को भुला दिया। सुरजीत सिंह यादव के पिता डॉ इंद्रजीत सिंह यादव जो आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं और 7 वर्ष आरएसएस के जिला संघ चालक रहे हैं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष रहे हैं। 10 वर्ष पहले अधिक आयु होने के कारण उन्होंने पद का त्याग किया और उसके बाद जब तक बीजेपी की सरकार रही तो 10 वर्षों में कोई भी आरएसएस विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता पदाधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। भाजपा इस्तेमाल करना और छोड़ देना अपने कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार से यह संगठन भूल जाते हैं उनके पिता का मन बड़ा दुखी है।

  सुरजीत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने उन संगठनों के खिलाफ काम किया है जो हिंदुत्व के लिए कार्यरत हैं। नूंह दंगे के दौरान हिन्दुओं पर ही हमला किया गया और हिन्दुओं के बच्चो एवं हिदू सगंठनो के खिलाफ मामले दर्ज कर प्रताड़ित करने का कार्य किया, जिसे कोई भी हिन्दू परिवार एवं हिन्दू सगंठन अभी तक नही भुला है, अब चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सुरजीत यादव ने कहा हिन्दू सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य किए, लेकिन भाजपा ने हमारी संगठनात्मक शक्ति को नज़रअंदाज़ किया। हमनें हमेशा हिंदुत्व के प्रति समर्पित रहकर काम किया, लेकिन भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए हमसे दूरी बना ली। इसके चलते हिन्दू सेना ने बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। यादव ने कहा कि हिन्दू सेना अब हरियाणा के सभी जिलों में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी और सत्ता में कांग्रेस की वापसी के लिए काम करेगी।

 भाजपा ने हिंदू सेना जैसे बड़े संगठन को महत्व नहीं दिया। भाजपा को हिंदुत्व या राष्ट्रीय संगठनों की चिंता नहीं है। सुरजीत ने कहा कि अब हिंदू सेना एस ने भाजपा से दूरी बनाते हुए हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा प्रदेश में हिंदू सेना कांग्रेस के लिए प्रचार करेगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी जिलों में सक्रिय रूप से काम करेगी। उनका मानना है कि भाजपा ने केवल हिंदुत्व का उपयोग किया और जब हिंदुत्व के लिए समर्पित संगठनों की आवश्यकता थी, तब उन्हें दरकिनार कर दिया गया। यादव का यह बयान हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला सकता है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। हिंदू सेना के इस कदम से कांग्रेस को एक नई ताकत मिल सकती है, जबकि भाजपा के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

Leave A Reply