[post-views]

महिलाओं के समर्थन से हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार : चंद्रकला यादव

3,690

बादशाहपुर, 20 अगस्त (अजय) : भाजपा मानेसर महिला मोर्चा नेत्री चंद्रकला यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता, विशेष रूप से महिलाएं, भाजपा में अटूट विश्वास रखती हैं और उनके समर्थन से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात उन्होंने एक सभा के दौरान कही, जहां महिलाओं की भारी उपस्थिति देखी गई।  चंद्रकला यादव ने कहा भाजपा ने हमेशा महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देने का कार्य किया है। हमने सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का मौका मिले, चाहे वह शिक्षा हो, रोजगार हो, या राजनीतिक भागीदारी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे महिलाएं अब अधिक आत्मनिर्भर और जागरूक हुई हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार की तारीफ की। चंद्रकला यादव ने कहा हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस बल में महिलाओं की भर्ती बढ़ाई गई है और हरियाणा में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। अंत में उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं भाजपा के साथ हैं और उनके समर्थन से भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता, विशेषकर महिलाएं, भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों के साथ हैं और इसी आधार पर भाजपा को एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Comments are closed.