[post-views]

हरियाणा प्रगति की राह पर, भाजपा बनाएगी तीसरी बार सरकार : मनीष यादव

3,293

गुरुग्राम, 3 अगस्त (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता मनीष यादव ने कहा कि हरियाणा प्रगति की राह पर है और पूरा हरियाणा यह मानता है कि भाजपा ने राज्य के सभी 22 जिलों और 90 विधानसभाओं में समान विकास किया है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा हरियाणा में गूंज रहा है। मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे हरियाणा के सभी क्षेत्रों में प्रगति और विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर हिस्से में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

  मनीष यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी समान विकास सुनिश्चित किया है। इससे हरियाणा के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और उन्हें अधिक अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में भाजपा तीसरी बार फिर से सरकार बनाएगी। मनीष यादव ने कहा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने एक नई ऊंचाई प्राप्त की है। उनके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य ने समग्र विकास किया है। मनीष यादव ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को अपना समर्थन दें ताकि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रह सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के लोगों के लिए जो काम किए हैं, वे आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हमेशा प्रदेश के सभी वर्गों का समग्र विकास करना रहा है और रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ रहेगा और पार्टी फिर से हरियाणा में सरकार बनाएगी।

Comments are closed.