[post-views]

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली की न्युक्ति से गुरुग्राम भाजपा में खुशी की लहर

3,562

 बादशाहपुर, 9 जुलाई (अजय) : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राई से विधायक मोहन लाल बडौली को भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नये प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गुरुग्राम के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, सभी ने मोहल लाल बडौली को नये प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बडौली के नेतृत्व में हरियाणा का भाजपा का हर एक कार्यकर्ता मिलकर काम करेगा और आगामी चुनावों में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेगा।

रामबीर भाटी ने कहा मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ हमें मिलेगा। : रामबीर भाटी

अनिल कन्हेई ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा हम सब प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करेंगे और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उनका अनुभव और दिशा-निर्देश हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। : अनील कन्हेई

जयवीर यादव ने कहा मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा और भी मजबूत होगी। हम सब मिलकर हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। : जयवीर यादव

गजेन्द्र गुप्ता ने कहा बडौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हम सबमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम उनके साथ मिलकर हरियाणा को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।: गजेन्द्र गुप्ता

धर्मेन्द्र तंवर ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा मोहन बडौली के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की सफलता के लिए काम करेंगे। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन से हम निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। : धर्मेन्द्र तंवर

Comments are closed.