[post-views]

मोदी नेतृत्व पर भरोसा, दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना : चंद्रकला यादव

3,456

गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर भाजपा नेत्री चंद्रकला यादव ने खुशी व्यक्त की और इसे जनता का ऐतिहासिक जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया है। चंद्रकला यादव ने कहा यह जीत दिखाती है कि जनता केवल विकास और सुशासन चाहती है। भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में जो काम किए, उनकी बदौलत दिल्ली की जनता ने फिर से भाजपा को चुना है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने झूठ, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की यह जीत आगामी गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनावों में भी भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के हित में काम किया है, चाहे वह गरीबों को मुफ्त राशन देना हो, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएँ हों या इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास। जनता अब जान चुकी है कि देश को आगे ले जाने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से गुरुग्राम और मानेसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। चंद्रकला यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, ईमानदार शासन और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर की जनता भी दिल्ली की तरह भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी।

Comments are closed.