[post-views]

मैं पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के साथ खड़ा हूं, पार्टी उन्हें जरुर मौका देगी : बेगराज

1,440

गुरुग्राम, 25 जुलाई (ब्यूरो) : बेगराज यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार इतिहास रचने को तैयार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है और इस बार भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं। बेगराज यादव ने भाजपा पार्टी संगठन से अपनी इच्छा जताई है कि वे इस बार भी बादशाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें टिकट जरूर देगी। अपने अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा पर भरोसा जताते हुए बेगराज यादव ने कहा मैंने पहले भी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ा है और मुझे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। इस बार भी मैं पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हूं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी ने हरियाणा में जो विकास कार्य किए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हम इतिहास रचेंगे। क्षेत्र के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बेगराज यादव के विचारों का समर्थन किया और उनके नेतृत्व में बादशाहपुर के विकास की उम्मीद जताई। बेगराज यादव ने अंत में कहा मैं पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के साथ खड़ा हूं और उम्मीद करता हूं कि पार्टी मुझे एक बार फिर सेवा का अवसर देगी। उनकी इस घोषणा से बादशाहपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और चुनावी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

Comments are closed.