[post-views]

8 अक्टूबर के बाद राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे राव नरबीर : सुनील यादव

7,671

बादशाहपुर, 12 सितम्बर (अजय) : बादशाहपुर से राव नरबीर के प्रमुख समर्थक सुनील यादव ने कहा राव नरबीर सिंह बादशाहपुर से अगले विधायक होंगे और हरियाणा सरकार में मंत्री चुने जायेगे, वह जल्द 8 अक्टूबर के बाद होने वाले शपथ समारोह में बतौर मंत्री पद की शपथ राजभवन में लेंगे, सुनील ने कहा कि राव नरबीर ही बादशाहपुर के अगले विधायक होंगे और प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आसीन होंगे। सुनील यादव ने कहा कि राव नरबीर के नेतृत्व में बादशाहपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र का व्यापक विकास होगा। सुनील यादव ने अपने संबोधन में कहा राव नरबीर ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और अब वक्त आ गया है कि उन्हें विधायक चुना जाए, ताकि वे प्रदेश के मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि राव नरबीर की जीत के बाद बादशाहपुर में विकास कार्यों की बाढ़ आ जाएगी, जिसमें सड़कें, शहर में होने वाले जलभराव समस्यां निजात, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुविधाओं में सुधार शामिल होंगे।

 सुनील यादव ने यह भी कहा कि राव नरबीर का पिछले कार्यकाल में प्रशासनिक अनुभव और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन राव नरबीर के साथ है और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है। राव नरबीर को जिताकर बादशाहपुर के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र को वह सभी सुविधाएं मिलें, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। विकास के एजेंडे पर जोर देते हुए सुनील यादव ने कहा बादशाहपुर को अब वह समय मिलने वाला है जब हर गांव और हर मोहल्ले में विकास की रोशनी पहुंचेगी। जनता में भी राव नरबीर के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। उनके समर्थक पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और चुनावी अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Comments are closed.