[post-views]

वर्धन यादव को विधायक बनाकर बादशाहपुर को एक नई दिशा दी जाएगी : शौचंद सरपंच

0 4,576

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। वर्धन यादव समर्थक शौचंद सरपंच ने कहा कि वर्धन यादव, जो कि बादशाहपुर के ही बेटे हैं, अब इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का माद्दा रखते हैं। शौचंद सरपंच ने कहा कि वर्धन यादव एक ऐसे नेता हैं जो न केवल क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए तत्पर भी हैं। शौचंद सरपंच का कहना है कि इस बार बादशाहपुर की जनता का मन पूरी तरह से बन चुका है। वह कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को इस बार विधायक चुनकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेगी। शौचंद सरपंच ने जोर देकर कहा कि वर्धन यादव का जीवन हमेशा से सामाजिक सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास को अपने एजेंडे में प्रमुखता से रखा है। शौचंद सरपंच ने कहा कि वर्धन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र का हर नागरिक यह महसूस कर रहा है कि अब एक सकारात्मक बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझने वाला एक स्थानीय नेता ही बादशाहपुर की वास्तविक जरूरतों को पूरा कर सकता है। वर्धन यादव ऐसे ही नेता हैं, जिनकी प्राथमिकता बादशाहपुर की जनता का विकास है। शौचंद सरपंच ने यह भी कहा कि वर्धन यादव की उम्मीदवारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार क्षेत्र की जनता ने ठान लिया है कि वर्धन यादव को विधायक बनाकर बादशाहपुर को एक नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस बार कांग्रेस को अपना समर्थन दें और क्षेत्र के विकास में योगदान करें। शौचंद सरपंच ने वर्धन यादव को बादशाहपुर के विकास का सूत्रधार बताते हुए जनता से उन्हें इस बार विधायक बनाने का आह्वान किया।

Leave A Reply