[post-views]

इंटरव्यू : कमल बोले भाजपा का लक्ष्य गुरुग्राम में भ्रष्टाचार मुक्त शासन

2,355

गुरुग्राम, 21 जुलाई (ब्यूरो) : गुरुग्राम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए भाजपा के प्रमुख लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करना है। कमल यादव ने कहा हमारा लक्ष्य है कि गुरुग्राम में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शासन हो। भाजपा ने हमेशा से जनता के हितों को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम गुरुग्राम को एक आदर्श शहर बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक को अपने अधिकारों का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिनसे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। हमने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से हम भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। कमल यादव ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा का मिशन केवल भ्रष्टाचार मुक्त शासन तक सीमित नहीं है। हम गुरुग्राम को विकास के नए आयामों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी योजनाओं में बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, और स्वच्छता पर विशेष ध्यान शामिल है। यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि गुरुग्राम को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित शहर बनाया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा पर अपना विश्वास बनाए रखें और आगामी चुनावों में पार्टी को अपना समर्थन दें। कमल ने गुरुग्राम के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। अंत में कमल यादव ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त गुरुग्राम हमारा सपना है और हम इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Comments are closed.