बादशाहपुर, 28 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी आंचल भाटी ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को उन्होंने वार्ड के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया और एक भव्य रैली निकालकर जनता से अंतिम वोटों की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए आंचल भाटी ने कहा कि भाजपा की जीत से वार्ड 17 का विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके वार्ड में सड़क, स्वच्छता, जल निकासी और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भी आंचल भाटी के समर्थन में प्रचार किया। रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे वार्ड 17 में भाजपा के पक्ष में माहौल मजबूत होता दिखा। समर्थकों ने नारे लगाकर जोश भरा माहौल बना दिया। अब चुनाव प्रचार थम चुका है और सभी की निगाहें मतदान पर टिकी हैं। लोगों ने कहा कि वार्ड 17 में भाजपा प्रत्याशी आंचल भाटी को लोगों का समर्थन है उनकी जीत सुचिश्चित है।
Comments are closed.