[post-views]

प्रधानमंत्री की अगुआई में हो रहा है देश का विकास : बेगराज यादव

7,494

गुरुग्राम, 10 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बेगराज यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव व विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों को लेकर शुभकामनाएं भी दी। बेगराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है और प्रधानमंत्री की अगुआई में देश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जनकल्याण में शुरु की गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इस भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की देखरेख में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केंद्र सरकार के अनुसार विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की गई है, जिनका सीधा लाभ जरुरतमंद लोगों तक पहुंंच रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है।

Comments are closed.