[post-views]

कमल ने भरी विधानसभा की हुंकार, कांग्रेस पर कसा तंज

2,405

बादशाहपुर, 22 जुलाई (अजय) : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा दल के प्रमुख नेता एवं जिला अध्यक्ष कमल यादव ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कमल यादव ने कहा यह आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य का फैसला करने वाला है। हमें पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास की धीमी गति से मुक्ति के लिए लगातार भाजपा की सरकार फिर बनानी होगी। उन्होंने अपने भाषण में पूर्व की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने जनहित की अनदेखी कर रही है।

कमल यादव ने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों की समस्याओं, युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को गम्भीरता नही दी। उन्होंने कहा हमारी सरकार वर्तमान में और आगे भी जनता के आशीर्वाद से आएगी फिर आएगी तो सबसे पहले हम कुछ जो योजनाये बची है उसमे नए अवसर प्रदान करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने वोट का सही उपयोग करें और प्रदेश में एक सशक्त और पारदर्शी सरकार बनाने में मदद करें। कमल यादव ने कहा आपका एक-एक वोट प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। हमें आपके समर्थन की आवश्यकता है ताकि भाजपा पार्टी एक मजबूत और समृद्ध प्रदेश का निर्माण कर सकें। कमल ने सभी कार्यकर्ताओं से भी समर्थन में अपने-अपने क्षेत्र से जनता को जोड़ने का वादा किया। अंत में यादव ने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो वे सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेंगे और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऐसे में कमल यादव की यह दावेदारी जनता से समर्थन की अपील चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

Comments are closed.