[post-views]

महेश की दावेदारी हुई मजबूत बोले सोहना जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ

2,584

गुरुग्राम, 22 अगस्त (अजय) : कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की दावेदारी ठोक चुके महेश घोड़ारोप ने दावा किया है कि सोहना की जनता का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और जनता ने इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है। महेश घोड़ारोप ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान यह भी कहा कि सोहना की जनता ने कांग्रेस के विकासात्मक एजेंडे और नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है, और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को सोहना में बड़ी जीत मिलेगी। महेश घोड़ारोप ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी उन्हें टिकट दे रही है और वह पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सोहना क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं, और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रति जनता के इस बढ़ते विश्वास को देखते हुए, महेश घोड़ारोप ने दावा किया कि इस बार सोहना में कांग्रेस का परचम लहराएगा। उनकी इस दावेदारी और जनता के समर्थन से चुनावी माहौल गरमा गया है, और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उनकी जीत को लेकर उत्साहित हैं

Comments are closed.