गुरुग्राम, 5 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और इस बीच भावी मेयर प्रत्याशी चंद्रकलां यादव का नाम जोर-शोर से चर्चा में है। मानेसर क्षेत्र में उनका व्यापक जनाधार है, और स्थानीय लोगों के बीच उनका दबदबा साफ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन की लिस्ट में चंद्रकलां यादव मेयर पद के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।
मानेसर में मजबूत पकड़, जनता का मिल रहा समर्थन :
चंद्रकलां यादव लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता के बीच एक सशक्त और जमीनी नेता के रूप में पहचान बना चुकी हैं। वे क्षेत्र की समस्याओं को भलीभांति समझती हैं और उनका समाधान निकालने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसी कारण से मानेसर की जनता उन्हें भावी मेयर के रूप में देखना चाहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर भाजपा पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वे भारी मतों से विजयी होंगी और मानेसर के विकास को नई गति देंगी।
पार्टी संगठन में मजबूत पकड़, प्रबल दावेदारी :
जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन भी मेयर पद के लिए चंद्रकलां यादव की उम्मीदवारी पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उनकी कार्यशैली, पार्टी के प्रति समर्पण और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
चंद्रकलां यादव का विजन – मानेसर को बनाएंगी स्मार्ट सिटी :
चंद्रकलां यादव का कहना है कि यदि वे मेयर बनती हैं, तो मानेसर को बेहतर सड़कें, जल निकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर देने की दिशा में काम करेंगी। उनका लक्ष्य मानेसर को एक आधुनिक और आदर्श नगर बनाना है।
भाजपा के निर्णय पर टिकी निगाहें :
मानेसर में बढ़ते जनसमर्थन और पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ के कारण चंद्रकलां यादव की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। अब सबकी नजरें भाजपा के फैसले पर टिकी हैं कि पार्टी उन्हें टिकट देती है या नहीं। लेकिन जनता का रुख स्पष्ट है – वे चंद्रकलां यादव को ही मानेसर का अगला मेयर बनाना चाहती है।
Comments are closed.