[post-views]

मानेसर नगर-निगम वार्ड 14 से पुष्पा यादव के समर्थन में लहर !

3,571

गुरुग्राम, 5 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम चुनाव में वार्ड 14 से पार्षद पद की दावेदारी करने वाली पुष्पा यादव पत्नी अजीत यादव भाजपा नेता को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी भाजपा पुष्पा यादव को टिकट देती है, तो उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना उनकी पूरी जिम्मेदारी होगी। वार्ड 14 में चुनावी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है और पुष्पा यादव के पक्ष में एकतरफा लहर देखने को मिल रही है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि पुष्पा यादव एक कर्मठ और जुझारू नेत्री हैं, जिन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा यदि उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो वार्ड 14 में उनकी जीत तय मानी जा रही है। पुष्पा यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच अपना विजन स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद वे वार्ड 14 में सड़क, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए व्यापक कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और वे इसी नीति के तहत वार्ड 14 को आदर्श वार्ड बनाएंगी। उनका कहना है कि वे जनता के हर सुख-दुख में भागीदार बनेंगी और उनके लिए 24×7 उपलब्ध रहेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पा यादव एक मजबूत नेतृत्व क्षमता रखने वाली महिला हैं और वार्ड के विकास के लिए वे सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपील की कि पुष्पा यादव को वार्ड 14 से भाजपा का टिकट दिया जाए, ताकि क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

Comments are closed.