[post-views]

मानेसर नगर निगम वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी मोहित यादव का विकास का वादा

3,464

बादशाहपुर, 27 फरवरी (अजय) : मानेसर नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहित यादव खो गाँव का प्रचार अभियान जोरों पर है। वे जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं से मिल रहे हैं और वार्ड के चहुंमुखी विकास का वादा कर रहे हैं। प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उन्हें समर्थन दिया और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। जनता ने भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपने वादों को पूरी ईमानदारी से निभाएं और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करें। मोहित यादव ने जनता को आश्वासन दिया कि वे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास, जल निकासी, सड़क सुधार और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के तहत वार्ड को एक आदर्श क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। जनता ने उन्हें सुझाव और सीख देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद वे जनता से जुड़े रहें और हर समस्या का समाधान करें। युवाओं और बुजुर्गों ने उनके अभियान में विशेष रुचि दिखाई और समर्थन का भरोसा दिया। मानेसर में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और वार्ड 13 में मोहित यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता का उत्साह इस चुनाव को रोचक बना रहा है।

Comments are closed.