गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम की भावी मेयर प्रत्याशी चंद्रकलां यादव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राजरानी मल्होत्रा भारी मतों से विजयी होंगी। चंद्रकलां यादव ने कहा कि भाजपा का यह फैसला पार्टी की सशक्त नारी शक्ति और संगठन की मज़बूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजरानी मल्होत्रा एक कर्मठ और जुझारू नेत्री हैं, जो जनता के हितों को सर्वोपरि रखती हैं। उनका अनुभव और कार्यशैली गुरुग्राम के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा भाजपा ने एक योग्य और लोकप्रिय नेता को प्रत्याशी बनाया है। जनता का अपार समर्थन उन्हें मिलेगा, और वह भारी मतों से विजयी होंगी। पार्टी नेतृत्व ने सही निर्णय लिया है, जिससे गुरुग्राम का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने राजरानी मल्होत्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह कदम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है। चंद्रकलां यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हर वर्ग को समान अवसर मिल रहे हैं और पार्टी के निर्णय हमेशा जनता की भलाई के लिए होते हैं। गुरुग्राम की जनता के बीच भी यह घोषणा चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग भाजपा के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं