[post-views]

मानेसर से चंद्रकलां यादव को मिल रहा महिलाओं सहित 36 बिरादरी का समर्थन

3,593

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद की भावी प्रत्याशी चंद्रकलां यादव को महिलाओं सहित 36 बिरादरियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा पार्टी से मेयर पद के लिए चंद्रकलां को एक अहम और मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मानेसर महिला मोर्चा की महामंत्री चंद्रकलां यादव ने डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत ताबड़तोड़ क्षेत्रीय दौरे किए हैं। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अभियान के दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं का दिल जीतने में सफलता हासिल की है। महिलाओं ने उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की है। चंद्रकलां यादव का कहना है कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने बताया कि मानेसर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 36 बिरादरी के लोगों ने चंद्रकलां यादव को समर्थन देते हुए कहा कि वे मानेसर के विकास और जनता की समस्याओं को समझने वाली एक सक्षम नेता हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और लोग उन्हें मेयर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार मानते हैं। चंद्रकलां यादव का यह डोर टू डोर अभियान क्षेत्र में भाजपा के लिए भी मजबूती का संकेत है। क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी पकड़ और विश्वास से भाजपा को आगामी चुनाव में लाभ होने की उम्मीद है।

Comments are closed.