[post-views]

मनीष यादव बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित

2,433

गुरुग्राम, 11 जुलाई (ब्युरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे मनीष यादव ने एक बार फिर अपनी पार्टी के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते वे निरंतर पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं।

 मनीष यादव ने कहा मैं भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता हूँ और पार्टी की नीतियों का प्रचार करना मेरा धर्म है। मेरा उद्देश्य है कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो और यहाँ के लोगों को हर संभव सुविधा मिले। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को लागू किया है और आगे भी वे वह क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे। भाजपा सरकार द्वारा ही क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया गया है।

 स्थानीय लोगों ने भी मनीष यादव के प्रयासों की सराहना की है। स्थानीय लोगों ने कहा मनीष यादव ने हमारे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत मेहनत की है। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण की वजह से हमें कई सुविधाएँ मिली हैं। मनीष यादव ने कहा मैं अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हूँ और उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मेरे लिए पार्टी की नीतियाँ और जनता की सेवा सर्वोपरि हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी मनीष यादव के समर्पण और कार्यों की प्रशंसा की है। उनके अनुसार, यादव की मेहनत और समर्पण से पार्टी को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मनीष यादव का कहना है कि वे आगे भी अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में जुटे रहेंगे। उनके इस समर्पण और प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच एक लोकप्रिय नेता बना दिया है।

Comments are closed.