[post-views]

मनीष यादव बोले हरियाणा में हर फसल के लिए MSP से किसानों के खिले चेहरे

2,684

गुरुग्राम, 6 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा नेता एवं बादशाहपुर विधानसभा से भाजपा टिकट पर तैयारी कर रहे मनीष यादव ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने हरियाणा के किसानों की हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की घोषणा की है। इस फैसले से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। मनीष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने अब तक 14 फसलों को MSP पर खरीदा है, लेकिन अब से 10 नई फसलें जोड़कर कुल 24 फसलें हरियाणा सरकार MSP पर खरीदेगी। इन 24 फसलों को केंद्र सरकार भी MSP पर खरीदती है। यादव ने कहा कि इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं, जिनमें सबसे प्रमुख यह है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार MSP पर खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा और वे बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने भाषण में कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इस दिशा में यह कदम एक मील का पत्थर साबित होगा।

विशेषज्ञों और किसान संगठनों ने भी इस फैसले की सराहना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके हितों के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को इस संवेदनशील और दूरदर्शी फैसले के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इस कदम से प्रदेश के किसानों का भविष्य उज्जवल होगा। किसानों ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर की और सरकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से किसानों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है और वे अब अपनी फसलों की बुवाई और कटाई को लेकर आश्वस्त हैं।

Comments are closed.