[post-views]

BJP की दूरदर्शी सोच व मजबूत नेतृत्व ने गुरुग्राम का किया कायाकल्प : अजीत

3,358

गुरुग्राम, 8 अगस्त (ब्युरो) : गुरुग्राम से भाजपा नेता अजीत यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा किए गए गुरुग्राम में विकास कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने विभिन्न फ्लाईओवर, अंडरपास और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से गुरुग्राम की दिशा और दशा बदल दी है। अजीत यादव ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व के कारण गुरुग्राम का कायाकल्प हुआ है। गुरुग्राम में हुए विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए यादव ने बताया कि शहर में कई फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं, जिससे यातायात की समस्या काफी हद तक हल हो गई है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि शहर की सुंदरता और संरचना में भी सुधार हुआ है।

अजीत यादव ने यह भी कहा कि गुरुग्राम में सड़कें, पार्क, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा गुरुग्राम में हुए इन विकास कार्यों से शहर की अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। भाजपा नेता ने गुरुग्राम के लोगों से इन नेताओं के योगदान को याद रखने और उनके कार्यों की सराहना करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। हमें उनके कार्यों को सम्मान देना चाहिए और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

अजीत यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि गुरुग्राम को और अधिक विकसित और समृद्ध बनाया जाए। हमारी सरकार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है और गुरुग्राम को एक आदर्श शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुग्राम में हुए इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने भाजपा नेताओं की प्रशंसा की और कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही आज गुरुग्राम एक आधुनिक शहर के रूप में उभर रहा है।

Comments are closed.