[post-views]

मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा में नेतृत्व क्षमता और जनसेवा का अनुभव : निकिता खटाना

0 5,253

गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 17 से भावी पार्षद प्रत्याशी निकिता खटाना ने भाजपा द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी की महिलाओं के प्रति समर्पित नीतियों को दर्शाता है और गुरुग्राम के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। निकिता खटाना ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक कर्मठ और अनुभवी नेत्री हैं, जिनकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा का अनुभव उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। भाजपा ने योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होंगी और गुरुग्राम के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

 उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का समर्थन राजरानी मल्होत्रा को बड़ी जीत दिलाएगा। निकिता खटाना ने वार्ड 17 के नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को समर्थन दें और पार्टी के संकल्पों को साकार करने में योगदान दें। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में भाजपा के इस फैसले का स्वागत किया और चुनाव में मजबूती से सहयोग देने का संकल्प लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह निर्णय संगठन को और अधिक मज़बूती देगा और गुरुग्राम में विकास की गति को तेज़ करेगा। निकिता खटाना ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की भलाई और शहर के विकास को प्राथमिकता देती है, और यह निर्णय उसी सोच का प्रमाण है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है, और लोग पार्टी के इस फैसले को सराहनीय कदम मान रहे हैं।

Leave A Reply