[post-views]

मेयर : मैं पार्टी की सच्ची सिपाही, जीत का बनाउंगी ऐतिहासिक रिकॉर्ड : उषा प्रियदर्शी

1,130

गुरुग्राम, 4 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की दावेदारी में भाजपा नेत्री उषा प्रियदर्शी का नाम तेजी से लोगों के मध्य जोर पकड़ रहा है। उषा प्रियदर्शी ने अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की सच्ची सिपाही हैं और संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। गुरुग्राम से मेयर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उन्हें मौका देती है, तो वे इस सीट पर अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड बनाएंगी। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से गुरुग्राम के सभी वार्डों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर दुरुस्त कराने का कार्य कर चुकी हैं। उषा प्रियदर्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने विकास को प्राथमिकता दी है, और वे इसी दृष्टिकोण के साथ गुरुग्राम के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने गुरुग्राम को स्मार्ट और सुविधाजनक शहर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उषा प्रियदर्शी की मजबूत पकड़ को देखते हुए उनका कहना है कि पार्टी और जनताजनार्दन के समर्थन से उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मेयर बनने का अवसर मिला, तो वे शहर में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के साथ नागरिक सुविधाओं को उच्च स्तर तक ले जाएंगी।

Comments are closed.