[post-views]

मेयर : उषा प्रियदर्शी एक मजबूत नेतृत्व क्षमता रखने वाली महिला उम्मीदवार

0 2,464

गुरुग्राम, 5 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की दावेदारी में भाजपा की सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता उषा प्रियदर्शी का नाम तेजी से उभर रहा है। उनके समर्थकों का मानना है कि वे एक मजबूत नेतृत्व क्षमता वाली महिला उम्मीदवार हैं और यदि भाजपा पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो उनकी जीत निश्चित है।

भाजपा संगठन की सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता :

उषा प्रियदर्शी वर्षों से भाजपा संगठन के साथ जुड़ी हुई हैं और पार्टी की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पूरा विश्वास है कि भाजपा नेतृत्व उन्हें ही गुरुग्राम से मेयर पद का टिकट देगा।

 उनके समर्थकों का कहना है कि उषा प्रियदर्शी ने गुरुग्राम की जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा है और विभिन्न वार्डों में जाकर जनता की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। इस वजह से जनता के बीच उनकी छवि एक जुझारू और कर्मठ नेता की बनी है।

गुरुग्राम की जनता बनाएगी जीत का रिकॉर्ड :

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि भाजपा ने उषा प्रियदर्शी को अपना प्रत्याशी बनाया, तो गुरुग्राम की जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर शहर की मेयर बनाएगी। वे शहर में विकास को नई गति देने की क्षमता रखती हैं और भाजपा की सबका साथ, सबका विकास नीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुग्राम के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से अपील की है कि उषा प्रियदर्शी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि शहर को एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व मिल सके। जनता ने विश्वास जताया कि उनकी जीत गुरुग्राम के विकास का नया अध्याय लिखेगी।

Leave A Reply