[post-views]

प्रदेश अध्यक्ष बनें मोहनलाल बड़ौली से पार्टी होगी और मजबूत : गगन गोयल

3,261

बादशाहपुर, 11 जुलाई (अजय) : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गगन गोयल ने मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल बड़ौली जैसे साधारण व्यक्ति को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मान व सम्मान बढ़ाया है। गगन गोयल ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री, विधायक तथा लोकसभा चुनाव में सोनीपत से उम्मीदवार रहे।  विरोधी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पार्टी में उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। ऐसे में उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना पार्टी को ऊचाईयों पर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी और विकास के कार्यों की गति को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मोहनलाल बड़ौली को अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Comments are closed.