[post-views]

नगर निगम वार्ड 10 से नीरज यादव की दावेदारी ने बदले समीकरण !

0 1,054

गुरुग्राम, 5 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वार्ड 10 से नीरज यादव की दावेदारी ने पूरे चुनावी समीकरण को बदल दिया है। क्षेत्र में अपनी अलग पहचान और सक्रिय कार्यशैली के कारण नीरज यादव को भाजपा टिकट के सबसे मजबूत और प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भाजपा पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो उनकी जीत निश्चित होगी।

अपने कार्यों से बदली क्षेत्र की दिशा और दशा :

नीरज यादव ने अपने पूर्व के कार्यों से वार्ड न. 22 की स्थिति को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे लंबे समय से जनता की समस्याओं को हल करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयासरत रहे अभी तक लोगों से जुड़े हैं। क्षेत्र में सड़कों के सुधार, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज यादव की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाती है। वे हमेशा जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं और वार्ड 10 के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया है।

नीरज यादव को लेकर जनता में उत्साह, भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार

वार्ड 10 के मतदाताओं का कहना है कि नीरज यादव का संगठन और जनता के बीच मजबूत पकड़ उन्हें भाजपा टिकट के लिए सबसे प्रबल दावेदार बनाती है। यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है, तो वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और वार्ड 10 को एक आदर्श वार्ड बनाएंगे।

 नीरज यादव ने भी जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे पार्षद बनने के बाद वार्ड 10 को एक आधुनिक और विकसित क्षेत्र में बदलने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। जनता के बीच बढ़ती उनकी लोकप्रियता यह संकेत दे रही है कि वे इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

Leave A Reply