[post-views]

36 बिरादरी की सरदारी ने अहम बैठक कर नवीन गोयल को दिया पूर्ण समर्थन

9,370

बादशाहपुर, 2 सितम्बर (अजय) : गुरुग्राम विधानसभा से चुनाव में तैयारी कर रहे व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल के समर्थन में रविवार दोपहर बाद 36 बिरादरी मैदान में आ गई। नवीन गोयल द्वारा पिछले 5 साल से अधिक समय से जनसेवा के कार्यों की बदौलत, उनकी सेवा भावना को देखते हुए सभी ने एक मत से नवीन गोयल को गुरुग्राम से विधायक बनाने की बात कही। रविवार दोपहर बाद एक 36 बिरादरी के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक में सर्व समाज के मौजिज लोगों ने नवीन गोयल के साथ हर स्थिति, परिस्थिति में खड़े रहने का वायदा किया। सभी नवीन गोयल बनकर चुनाव में काम करेंगे। बैठक में डा. डी.पी. ने 36 बिरादरी की सरदारी को इस बात का विश्वास दिलाया कि भाई नवीन गोयल पहले से भी बढक़र जनसेवा का काम करेंगे। किसी के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। गुरुग्राम का विकास, गुरुग्राम की समस्याओं को दूर कराना ही प्राथमिकता रहेगी।

नवीन गोयल ने शहर के मौजिज लोगों के साथ बैठक में कहा कि उनकी पूरा जीवन गुरुग्राम को समर्पित है। पांच साल जनता के बीच रहकर जनता को समर्पित करने का प्रण लिया है। पिछले 5 साल जनता के बीच रहे और आगे भी रहेंगे। उनहोंने कहा कि गुरुग्राम की हर तरह से सेवा करने का प्रयास किया है। महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं को उचित प्रशिक्षण व रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम, शहर में स्वच्छता के अभियान समेत अनेक काम हैं, जो गुरुग्राम में किए हैं। उन्हें अपने पूर्वजों से सेवा करने की शिक्षा मिली है, उसी शिक्षा पर चलते हुए वे गुरुग्राम की सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे।

 बैठक में कैप्टन जगदीश ने कहा कि जिसकी सोच बढिय़ा है, उसकी मंजिल आसान है। नवीन गोयल की सोच और कर्म दोनों ही अच्छे हैं। ऐसे में नवीन गोयल मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने नवीन गोयल से कहा कि आपके काम ने हमें प्रभावित किया है। हम आपके साथ हैं। उपदेश राघव ने कहा कि नवीन गोयल जनता के दिलों पर राज करते हैं। अपने काम से उन्होंने दिल में जगह बनाई है। वे जिस तरह से भी चुनाव लड़ें, जनता उन्हें चंडीगढ़ भेजकर रहेगी। फेडरेशन ऑफ सिटीजन फोरम के प्रधान कर्नल आरके शर्मा ने कहा कि डा. डी.पी. गोयल, नवीन गोयल के काम के प्रति सोच और इनका काम करने का सिस्टम सेना के जैसा है। पूरे अनुशासन में इनके काम होते हैं। ये खुद कम बोलते हैं और इनके काम ज्यादा बोलते हैं। इसलिए इस चुनाव में गुरुग्राम की जनता इन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजेगीञ।

जाटव समाज से विनोद गहलोत ने कहा कि भाई नवीन गोयल के वे तन-मन-धन से साथ हैं। अपने क्षेत्र से वे 5000 वोट उनके लिए डलवाएंगे। गुरुग्राम की जनता से आग्रह है कि नवीन भाई को आगे बढ़ाना अपनी जिम्मेदारी समझे। अग्रवाल समाज से सुंदरदास अग्रवाल ने कहा कि नवीन गोयल 100 नहीं 200 प्रतिशत दावेदारी है। वे जीत दर्ज करेंगे। उनकी जीत में कोई दोराय नहीं है। गुरुग्राम के हर गली, मोहल्ले में नवीन गोयल को चाहने वाले हैं। नवीन गोयल आगे बढ़ो, गुरुग्राम की जनता साथ है। संजय ग्राम से अजीत यादव ने कहा कि नवीन गोयल ने जो काम किए हैं, वे कोई सोच भी नहीं सकता। इन्होंने अपने स्तर पर ही बिना किसी पावर के लोगों की समस्याएं दूर करवाई हैं। पांच साल तक जमीन पर काम किया है। अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत वोट वे नवीन गोयल को दिलवाएंगे। समाज की सेवा में सदा आगे रहने वाले राज निर्भीक ने कहा कि कोरोना काल में नवीन गोयल के कार्यों को कोई भूल नहीं सकता। जनता की सेवा जिस तरह से उन्होंने की है, जनता उस सेवा का फल नवीन गोयल को जरूर देगी। उद्योगपति जगन्नाथ मंगला ने कहा कि 2019 से पहले से नवीन गोयल गुरुग्राम की सेवा में लगे हुए हैं। इनकी भावना जनसेवा की है। राजनीति के माध्यम से सेवा का दायरा और बढ़ जाता है। इसलिए हमें इन्हें कामयाब बनाना है। गुडग़ांव की जनता दुखी है। नवीन गोयल के विधायक बनने से गुरुग्राम की तरक्की होगी। ऐसा सबका मानना है।

मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि हमें चुनाव में उतरने वाले हर नेता को पूरी तरह से तोलकर देखना है, तभी हम अपने हितैषी का चुनाव कर सकते हैं। नवीन गोयल जहां 90 प्रतिशत है, वहीं सबके काम 10 प्रतिशत ही हैं। पांच साल से उनकी सक्रियता से शहर में अनेक काम हुए हैं। इस समय में नवीन गोयल की सक्रियता 100 प्रतिशत रही है, जबकि बहुत से नेता चुनाव के समय मैदान में आए हैं। गुरुग्राम की जनता से उनकी यही अपील है कि अपने गुरुग्राम के सुधार के लिए नवीन गोयल एक मात्र विकल्प है। समाज सेवी रामकिशन गांधी ने कहा कि नवीन गोयल ने तो अपना काम कर दिया है। अब हमारी बारी है। हमें चुनाव में अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए नवीन गोयल का साथ देना है। समाज से भी उनकी यही अपील है।

जुगेश वाल्मीकि ने कहा कि हर सबके लिए नवीन गोयल ने कुछ ना कुछ काम किए हैं। यह हम सब जानते हैं। हम इनसे अपनी समस्या सांझा करते हैं और ये उसे सुलझाने में लग जाते हैं। इनकी सेवा के कार्यों का अंत नहीं है। हम सब नवीन गोयल के साथ थे और रहेंगें। धानक समाज के प्रधान रविंद्र ने कहा कि नवीन भाई के साथ सारा समाज खड़ा है। ये एक ऐसे नेता हैं, जिसे 36 बिरादरी अपना मानती है। इसका कारण यही है कि ये खुद 36 बिरादरी का सम्मान करते हैं। सुख-दुख में साथ खड़े मिलते हैं। सिलोखरा से शेरा शर्मा ने कहा कि 36 बिरादरी की निगाहें आज नवीन गोयल पर टिकी हैं। गुरुग्राम के विकास का जो विजन लेकर ये काम कर रहे हैं, उससे साफ है कि यहां का भला नवीन गोयल ही कर सकते हैं। उन्होंने पिछले 5 साल में कभी राजनीति की बात नहीं की। सिर्फ काम की बात की है। अब हमारा फर्ज है कि हम उन्हें आगे बढ़ाएं।

प्रवासी एकता मंच से सतेंद्र सिंह ने कहा कि जहां भी जो भी जरूरत महसूस होती है, वहां नवीन गोयल यादव आते हैं। डी.पी गोयल यादव आते हैं। समाज के लिए सदैव खड़े रहने वालों के साथ आज पूरा समाज साथ खड़ा है।

Comments are closed.