[post-views]

विधायकी के लिए नवीन गोयल का ग्राउंड तैयार, अब केवल टिकट का इंतजार

3,405

गुरुग्राम, 8  जुलाई (ब्युरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय नेता नवीन गोयल जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। चुनाव में अब मात्र 2-3 महीने का वक्त बचा है और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गोयल ने विधायकी के लिए पूरा ग्राउंड तैयार कर लिया है। अब केवल पार्टी की टिकट मिलने का इंतजार है, जिसके बाद वह चुनाव जीतकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का संकल्प पूरा करेंगे।

  गोयल जोकि भाजपा के समर्पित नेता माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी सक्रियता के चलते जनता के बीच एक मजबूत आधारशिला बनाई है। उनकी सामाजिक पहलें, जन-संपर्क कार्यक्रम और जनता के साथ उनकी नजदीकी ने उन्हें क्षेत्र में काफी लोकप्रिय बना दिया है। पिछले पांच वर्षों में उनकी कार्यशैली और समर्पण ने उन्हें जनता के बीच विश्वास का प्रतीक बना दिया है। आज गुरुग्राम की आई.टी.आई. संस्थान में नवीन गोयल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पहल की। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्होंने स्वयं पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उनके इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और लोग इसे उनके सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक मान रहे हैं।

 क्षेत्र के लोगों का मानना है कि नवीन गोयल को पार्टी से टिकट मिलने की पूरी संभावना है, और वह विधानसभा चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर सकते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया है। नवीन गोयल का कहना है कि वह जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह अपनी पूरी क्षमता के साथ क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच गोयल को लेकर काफी उत्साह है, और सभी को उम्मीद है कि आगामी चुनावों में उनके पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे। अब सभी की नजरें पार्टी के फैसले पर टिकी हैं, और सभी बेसब्री से टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Comments are closed.