[post-views]

निकिता बेहतरीन विकल्प, जनसमस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता काबिले-तारीफ

0 3,497

गुरुग्राम, 11 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड 17 में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इस बीच भावी पार्षद उम्मीदवार निकिता खटाना जनता के बीच सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह न केवल जनसमस्याओं को समझती हैं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास भी करेंगी। निकिता खटाना लंबे समय से वार्ड 17 में सामाजिक और विकास कार्यों में सक्रिय रही हैं। सड़क, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनके ज़मीनी जुड़ाव और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें वार्ड की सबसे प्रभावशाली उम्मीदवार बना दिया है। वार्ड 17 के कई स्थानीय निवासियों का मानना है कि निकिता खटाना की सोच और नेतृत्व क्षमता इस क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकती है। एक स्थानीय निवासी ने कहा निकिता खटाना वार्ड 17 की जनता की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं और उन पर काम करने का जज़्बा भी रखती हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा है।  उनके चुनाव प्रचार अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। घर-घर जाकर जनसंपर्क करने से लेकर सभाओं में बढ़ती भीड़ तक, उनके पक्ष में माहौल लगातार मज़बूत होता जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार निकिता खटाना का बढ़ता जनाधार और जनता से जुड़ाव यह संकेत देता है कि वह वार्ड 17 की सबसे मज़बूत पार्षद उम्मीदवार बन चुकी हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव पर टिकी हैं, लेकिन जनता का रुख यह स्पष्ट कर रहा है कि निकिता खटाना वार्ड 17 की सबसे प्रभावी और मज़बूत नेता के रूप में उभर रही हैं।

Leave A Reply