[post-views]

देश की आजादी में क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों का रहा बड़ा योगदान : बेगराज यादव

5,322

गुरुग्राम, 17 अगस्त (ब्यूरो) : बादशाहपुर क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बेगराज यादव तथा सोहना विधानसभा के पूर्व विधायक तेजपाल सिंह तंवर मोजूद रहे और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, जो हमें एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना का संदेश देता है। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। आज ही के दिन वर्ष 1947 में देश अंग्रेजों की बेडियों से आजाद हुआ था। इस आजादी में वीर क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों का बड़ा योगदान रहा है। इस दिन के लिए भारत माता के असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। वरिष्ठ नेता बेगराज यादव ने कहा कि क्रांतिकारियों ने भयावह यातनाएं झेली, अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर लटका दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता की खातिर अनेक वीर सैनिकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको भी कृतज्ञता के भाव से नमन करना चाहिए। बेगराज यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है। विदेशों में भारत की पकड़ मजबूत हुई है। आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में वृद्धि हुई है। उन्हें किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान ऋषि त्यागी, तरुण मंगला, अनिल कश्यप, वर्धन यादव, मुकुल यादव, राधाकृष्ण नंबरदार, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी, प्रीतम हसीजा, नवीन पांचाल, प्रवीण त्यागी, रामअवतार पहलवान, दुर्गा पंडित सहित गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Comments are closed.