[post-views]

पार्क में सुबह की चाय के साथ हुई वार्ड 35 की समस्याओं पर चर्चा : लीलू सरपंच

43

नगर-निगम वार्ड 35 की समस्याओं को लेकर निगम पार्षद व उनका परिवार लोगों के बिच रहते हुए लगातार क्षेत्र की सेवा में जुटे है। जिसको लेकर पार्षद कुसुम यादव स्वयं तथा उनके पति पूर्व सरपंच नाथूपुर लीलूराम उर्फ़ साहाबराम लोगों के साथ सुबह सुबह सैरसपाटा पर निकल पड़ते है और पार्क में ही लोगों के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपने कार्यो का भी उल्लेख करते है। इस दौरान अपने वार्ड 35 के एस-ब्लॉक डीएलएफ फेस तीन के स्थानीय निवासियो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द सभी आवश्यक जरूरतों को पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। साथ में वार्ड 35 में चल रहे विकास कार्यो पर भी विस्तृत चर्चा की। लीलूराम सरपंच का कहना है कि वार्ड 35 में रिकॉर्ड विकास कार्य कराते हुए लोगों को बड़ी राहत देने का कार्य इस योजना में पार्षद द्वारा कार्य किये गये है। आने वाले दिनों में वार्ड के सोंद्रियकर्ण पर कई अहम फेसले निगम की सदन में लेते हुए लोगों को और विकाशील योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाना है। लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार लोगों के बिच रहते हुए सवांद स्थापित किया जा रहा है, लोगों से मिलने वाली समस्याओं को तुरंत सम्बधित अधिकारीयों से बातचीत कर उन्हें दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है।

Comments are closed.